TVS Bikes and Scooters Price Cut 2025: त्योहारों का सीज़न शुरू होते ही ग्राहकों के लिए TVS Motor Company ने एक शानदार तोहफ़ा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह पेट्रोल से चलने वाली अपनी 350cc तक की सभी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में बड़ी कटौती कर रही है। यह बदलाव GST काउंसिल के हालिया फैसले के बाद आया है, जिसमें 350cc से कम क्षमता वाले पेट्रोल टू-व्हीलर्स पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
इस कदम से अब TVS के सबसे किफायती मॉडल से लेकर प्रीमियम Apache और Ronin तक सबकी कीमतें कम हो गई हैं। अच्छी बात यह है कि नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगी।
किस-किस मॉडल पर कितनी हुई कटौती?
TVS ने अपने पूरे पोर्टफोलियो में दाम घटाए हैं। इनमें Apache सीरीज़, Raider, Ronin, Radeon, Sport, Star City Plus, और लोकप्रिय स्कूटर्स जैसे Jupiter, Ntorq, Scooty Zest और XL100 शामिल हैं। आइए नज़र डालते हैं नई कीमतों पर—
TVS Apache सीरीज़ नई कीमतें
मॉडल | वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में कमी |
---|---|---|---|---|
RTR 160 2V | Black Edition | ₹1,21,420 | ₹1,11,928 | ₹9,492 |
RTR 160 2V | Racing Edition | ₹1,30,520 | ₹1,20,477 | ₹10,043 |
RTR 160 4V | TFT | ₹1,47,990 | ₹1,36,302 | ₹11,688 |
RTR 180 | RM Disc BT | ₹1,35,020 | ₹1,24,320 | ₹10,700 |
RTR 200 4V | TFT | ₹1,59,990 | ₹1,47,500 | ₹12,490 |
RR 310 | Base | ₹2,94,999 | ₹2,71,828 | ₹23,171 |
RTR 310 | Glossy Black | ₹3,11,000 | ₹2,86,504 | ₹24,496 |
अन्य बाइक और Ronin की नई कीमतें
मॉडल | वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में कमी |
---|---|---|---|---|
Raider 125 | Drum | ₹87,625 | ₹80,873 | ₹6,752 |
Raider 125 | Split Seat | ₹98,465 | ₹90,695 | ₹7,770 |
Radeon | Digi-Disc | ₹84,784 | ₹78,156 | ₹6,628 |
Sport | ES Alloy Wheels | ₹59,950 | ₹55,220 | ₹4,730 |
Star City Plus | Disc | ₹81,586 | ₹75,282 | ₹6,304 |
Ronin | Nimbus Grey | ₹1,73,720 | ₹1,60,187 | ₹13,533 |
स्कूटर्स और मोपेड्स की नई कीमतें
मॉडल | वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में कमी |
---|---|---|---|---|
Jupiter 110 | Drum | ₹78,881 | ₹72,717 | ₹6,163 |
Jupiter 125 | Disc | ₹87,662 | ₹80,702 | ₹6,959 |
Ntorq 125 | Race XP | ₹1,00,417 | ₹92,569 | ₹7,847 |
Ntorq 150 | TFT | ₹1,29,000 | ₹1,18,921 | ₹10,078 |
Scooty Zest | Matte Series | ₹78,654 | ₹72,410 | ₹6,243 |
XL 100 | Comfort i-Touchstart | ₹63,705 | ₹58,682 | ₹5,022 |
इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर कोई बदलाव नहीं
जहां पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की कीमतें घटी हैं, वहीं TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें पहले जैसी ही बनी रहेंगी। क्योंकि ये पहले से ही सिर्फ 5% GST पर आते हैं।
मॉडल | वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
---|---|---|
Orbiter | 3.1kWh | ₹1,04,900 |
iQube | 2.2kWh | ₹1,11,422 |
iQube | 3.1kWh | ₹1,21,615 |
iQube | 3.5kWh | ₹1,32,043 |
iQube S | 3.5kWh | ₹1,39,642 |
iQube ST | 5.3kWh | ₹1,61,984 |
क्यों है ये बड़ा मौका?
TVS का यह कदम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। बाइक या स्कूटर खरीदने का मन बना रहे लोग अब पहले से कम दाम पर अपनी पसंद का मॉडल खरीद पाएंगे। साथ ही, त्योहारों का मौसम होने की वजह से डीलर्स और कंपनी की तरफ से खास ऑफर्स और फेस्टिव स्कीम्स मिलने की भी पूरी उम्मीद है।
तो अगर आप नई बाइक या स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो 22 सितंबर 2025 के बाद खरीदारी करना आपके लिए सबसे फायदेमंद रहेगा।
Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और शहर या डीलर के हिसाब से बदल सकती हैं। ऑफर्स और स्कीम्स की जानकारी के लिए अपने नज़दीकी TVS डीलरशिप से संपर्क करें।
Read More : Suzuki Motorcycle Recall 2025: Gixxer 250 के ब्रेक में आई बड़ी दिक्कत
Read More : लंबी राइड के लिए Best Touring Bikes in India – Royal Enfield से लेकर BMW GS तक